TKO Group Holdings – Indian Pro Wrestling Base

द रॉक ने 69 मिनट की रेसलिंग से कमाए 250 करोड़ रुपये, रोमांच में IPL से आगे निकली WWE।
द रॉक, जिन्हें ड्वेन जॉनसन के नाम से भी जाना जाता है, WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्होंने हॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बनाया है। रेसलमेनिया 40 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स को हराया और अपनी मौजूदगी से शो में जान डाल दी। ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि साल 2024 में उन्होंने WWE से कितनी कमाई की।

WWE के दिग्गज सुपरस्टार द रॉक, जिनका असली नाम ड्वेन जॉनसन है, रेसलिंग और हॉलीवुड दोनों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। 52 साल की उम्र में भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें कई बार दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में गिना गया है। इसका श्रेय काफी हद तक उनके रेसलिंग करियर में मिली जबरदस्त लोकप्रियता को जाता है। रेसलमेनिया 40 में उनकी वापसी ने खासा ध्यान खींचा, जहां वे हील टर्न लेते हुए ‘फाइनल बॉस’ के रूप में सामने आए। उनके धमाकेदार प्रोमो और करिश्माई किरदार ने दर्शकों को एक बार फिर उनका दीवाना बना दिया। द रॉक को अक्सर रेसलिंग के ‘माउंट रशमोर’ में शामिल किया जाता है, जो उनके प्रभाव को दर्शाता है। साल 2024 में उन्हें रिंग में वापस देखकर फैंस बेहद उत्साहित थे। हालांकि, रेसलमेनिया 41 में वे नज़र नहीं आए। उनका कहना था कि वे जॉन सीना का ऐतिहासिक पल नहीं छीनना चाहते थे, जिन्होंने कोडी रोड्स को हराकर 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। अब सवाल ये उठता है कि 2024 में द रॉक ने WWE से कितनी कमाई की थी? आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

रॉक की कमाई ने चौंकाया :

द रॉक ने साल 2024 में WWE से शानदार कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पिछले साल कंपनी से करीब 29.9 मिलियन डॉलर कमाए, जिसमें रॉयल्टी और ट्रैवल एक्सपेंस भी शामिल हैं। भारतीय करेंसी में यह रकम 250 करोड़ रुपये से अधिक होती है। दिलचस्प बात यह है कि कई प्रोफेशनल रेसलर्स अपने पूरे करियर में भी इतनी कमाई नहीं कर पाते, जितनी द रॉक ने महज एक साल में हासिल की।

द रॉक WWE के सबसे प्रतिष्ठित सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। 2024 में उन्होंने रेसलमेनिया XL में अपना इकलौता मुकाबला लड़ा, जहां उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया। इस मैच में द रॉक ने ‘पीपल्स एल्बो’ लगाकर रोड्स को पटखनी दी। मुकाबला बेहद कड़ा रहा और रिंग के बाहर भी काफी ड्रामा देखने को मिला। TKO बोर्ड का हिस्सा होने के नाते, द रॉक ने रेफरी पर दबाव बनाते हुए उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी तक दी। मैच के दौरान उन्होंने और रोमन रेंस ने कई बार चालाकी से हमला कर बाजी पलट दी।

2024 में बस इसी मैच में दिखाई दिए रिंग में :

मैच की शर्त थी कि अगर रॉक और रोमन जीतते, तो रोमन अपने टाइटल डिफेंस में ब्लडलाइन रूल्स लागू कर सकते थे—यानि मुकाबले में परिवार का दखल भी मान्य होता। यह मुकाबला 2024 में रॉक का एकमात्र मैच था। 52 साल की उम्र में उनके लिए फुल-टाइम रेसलर बने रहना मुश्किल है, खासकर अन्य व्यस्तताओं के चलते। इसके बावजूद, फैंस ने उनकी वापसी को बेहद पसंद किया।

2024 में द रॉक ने WWE से कुल 29.9 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो कई फुल-टाइम रेसलर्स की आय से कहीं ज्यादा है। TKO की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 9 लाख डॉलर रॉयल्टी के रूप में और करीब 2.6 मिलियन डॉलर यात्रा खर्चों के लिए मिले। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि TKO ने द रॉक की कंपनी Seven Bucks Productions को एक प्रोजेक्ट के लिए काम पर रखा है, हालांकि इस डील की रकम का खुलासा नहीं किया गया।